आगरालीक्स..(Agra News 9th May). आगरा में 10 मई तक कर्फ्यू है, नए केस कम हुए हैं। अब कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए पुलिस सख्ती करेगी। छह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
आगरा में शुक्रवार रात से कर्फ्यू लगा हुआ है, बेवजह बाहर निकलने वालों पर रोक है। इससे कोरोना के नए केसों में कमी आई है। मगर, सोमवार से कर्फ्यू खत्म हो सकता है, लेकिन लोग बाहर नहीं निकलें इसके लिए पुलिस सख्ती करने जा रही है।
छह कंटेनमेंट जोन बनाए गए
आगरा में पुलिस ने छह कंटेनमेंट जोन बनाए हैं, इन कंटेनमेंट जोन में बाहर निकलने पर रोक रहेगी। पुलिस लोगों को दैनिक उपभोग की वस्तुएं उपलब्ध कराएगी।
पुलिस करेगी सख्ती, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग
पुलिस सख्ती करने जा रही है। 10 मई से दुकान खुल जाएंगी, इसके बाद पुलिस सख्ती करेगी। दुकान के बाहर गोले बनाए जाएंगे। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाएगा, मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान किए जाएंगे। इसे लेकर पुलिस सख्ती करेगी।
1529 के किए गए चालान
मास्क न पहनने पर चालान किए जा रहे हैं, शहर और देहात में पुलिस चेकिंग कर रही है। आठ मई को पुलिस ने 1529 के चालान किए गए, मास्क न पहनने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।