आगरालीक्स.. आगरा में कक्षा आठ तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना के केस बढने पर निर्णय लिया गया है।

आगरा सहित पूरी उत्तर प्रदेश में कक्षा आठ तक के स्कूल चार अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।
आगरा में कोरोना के केस बढ रहे हैं, सक्रिय केस 128 तक पहुंच गए हैं। यूपी में भी कोरोना बेकाबू होने लगा है। इसके बाद कोरोना की रोकथाम के लिए बैठक की गई।
4 अप्रैल तक स्कूल बंद
कोरोना के केस बढने पर सबसे पहले स्कूलों को बंद किया गया है। अभी 31 तक सभी स्कूलों में होली की छुटटी कर दी गई थी। अब कक्षा आठ तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।
मास्क अनिवार्य, सोशल डिस्टेसिंग का करें पालन
सभी कार्यक्रमों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है, इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर सख्ती की गई है।
कान्वेंट स्कूल की टीचर, विवि के कुलपति कोरोना संक्रमित
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की दयालबाग निवासी टीचर, उनके पति और बेटी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। इसके साथ ही आंबेडकर विवि, आगरा के कुलपति प्रो अशोक मित्तल और उनके बेटे भी कोरोना संक्रमित हैं। वे घर पर ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।