आगरालीक्स…आगरा में सीएम के दौरे से पहले प्रशासन ने जारी किए कोरोना के आंकड़े. गुरुवार को 177 नये मरीज मिले, दो लोगों की मौत…जानें कितने हुए टेस्ट. पढ़ें पूरी खबर
आगरा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अब से कुछ दूर बाद ही आने वाले हैं. इससे पहले प्रशासन ने गुरुवार को कोरोना के आंकडद्ये जारी किए हैं. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 177 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इसके अलावा दो और लोगों की कोरोना से मौत हुई है. आगरा में अब तक कोरोना के 24420 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से अभी तक 311 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं अब तक 22204 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
4851 लोगों की हुई कोरोना जांच
बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 4851 लोगों की कोरोना जांच हुई हे. इनमें 177 नये कोरोना मरीज मिले तो वहीं बीते 24 घंटे के अंदर 233 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं. वर्तमान में आगरा में कुल 1905 लोगों की कोरोना जांच चल रही है.
आगरा में कोरोना का अपडेट
