आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर बैंक मैनेजर की पत्नी के गले से चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश. पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
आगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत हाइवे की सर्विस रोड पर जेडी हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन तोड़ ले गए. अचानक हुई इस घटना से महिला हक्की बक्की रह गई. जब तक शोर मचाती तब तक बदमाश वहां से भाग निकले. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की पहचान की जा रही है.एत्मादपुर में रहने वाले भूमि विकास बैंक के मैनेजर शंकर ध्वज सिंह हैं. इनकी पत्नी गुरुवार रात करीब नौ बजे रामबाग की ओर से अपने घर लौट रही थीं. जैसे ही वह हाईवे की सर्विस रोड पर जेडी हॉस्पिटल के पास पहुंची, पीछे से आए बाइक पर दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली. महिला ने बदमाशों का पीछा भी करने की कोशिश की लेकिन बदमाश बाइ से हाईवे की ओर भाग निकले. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचगई. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं. एक फुटेज में बदमाश आने की बात कही जा रही है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.