Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: Businessman Naveen Verma’s head was cut alive, Revealed in the post-mortem report…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Crime News: Businessman Naveen Verma’s head was cut alive, Revealed in the post-mortem report…#agranews

131

आगरालीक्स…जिंदा ही काटा गया था कारोबारी नवीन वर्मा का सिर. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बर्बरता और रूह कंपा देने वाला खुलासा…

आगरा के लोहामंडी स्थित तरकारी गली में रहने वाले कारोबारी नवीन वर्मा की हत्या का बर्बर और रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम में नवीन के शरीर में कोई भी गोली नहीं मिली है और उनका सिर जब धड़ से अलग किया गया तब नवीन जिंदा थे. इसके अलावा हत्यारोपी शव के साथ ऐसा अंजाम करने वाले थे जिनके बारे में सुनकर पुलिस भी शॉक्ड हो गई है. हत्यारोपियों ने गूगल सर्चिंग के साथ दोस्त की गाड़ी के नंबर प्लेट बदलने तक का काम किया था. इसके अलावा वह शरीर को आगरा और सिर को मथुरा में फेंकने का प्लान बना चुके थे.

व्यापारी नवीन वर्मा की गुरूवार को हत्या कर दी गई थी. बेलनगंज के रहने वाले टिंकू भार्गव और अनिल ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. दोनों आरोपी नवीन की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अरसैना के पास सूनसान इलाके में खड़े हुए थे लेकिन गश्त कर रही पुलिस ने इन्हें मौका ए वारदात में अरेस्ट कर लिया था. पुलिस को यहां नवीन वर्मा की सिर कटी लाश मिली थी जिसमें धड़ सड़क पर था जबकि सिर पॉलीथिन में डालकर कार में रखा हुआ था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की थी.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी टिंकू ने बताया कि उन्होंने नवीन को बिजलीघर पर बुलाया था और यहां उसे शराब पिलाई थी. इसके बाद कार से वे हाइ्रवे पर आ गए और मथुरा रोड पर कार में नवीन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोी मार दी थी और इसके बाद मांस काटने वाले छुरे से नवीन का गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया था और उसके कपड़े उतार दिए थे.

शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. नवीन के सिर का एक्सरे कराया गया लेकिन एक्सरे में गोली नहीं मिली. टिंकू ने कनपटी पर गोली मारने की बात कही थी लेकिन नवीन के सिर में गोली का कोर्ठ घाव भी नहीं मिला. हालांकि पुलिस को कार के अंदर खोखा मिला था जिससे पता चला है कि गोली चली है, मगर कहां लगी यह पता किया जाना अभी बाकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस समय नवीन का सिर धड़ से अलग किया गया, उस समय नवीन जिंदा था लेकिन नशे में होने के कारण वह विरोध नहीं कर सका.

पूछताछ में टिंकू ने बताया कि हत्या के लिए गूगल पर सर्च भी किया गया और शव को दो हिस्सों में बांटकर एक हिस्सा मथुरा में तथा दूसरे हिस्से को आगरा में ठिकाने लगाने की योजना थी जिससे कि वह पकड़ में नहीं आ सके. पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया था. पलिस के मुताबिक कार के पास खोजी कुत्ते को पुलिस ले गई थी. उसे बरामद छुरे को सुघया गया तो खोजी कुत्ता सूंघता हुआ पुलिस जीप में बैठै टिंकू के पास पहुंच गया था.

नवीन की पत्नी से हो गया था एकतरफा प्रेम
एएसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी टिंकू भार्गव ने बताया कि वह कई सालों से नवीन के घर जा रहा था. इस दरैरान उसकी पत्नी को वह पसंद करने लगा और एकतरफा प्रेम करने लगा. नवीन को शायद इसकी भनक लग गई थी जिसके बाद उसने पत्नी को टिंकू के सामने आने से मना कर दिया था. इसलिए टिंकू नवीन को रास्ते से हटाना चाहता था. वह एक सप्ताह से योजना बना रहा था. गुरूवार को उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहे थे. मृतक की पहचान न हो इसके लिए नवीन की हत्या के बाद उसके कपड़े उतार दिए और छुरे से काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया. सिर को पालीथिन में बांधकर यमुना में फेंकने की तैयारी थी लेकिन पुलिस पहुंच गई और पुलिस की सतर्कता से दोनों पकड़ लिए गए.

पूरी योजना बनाई थी
टिंकू ने पुलिस से भी बचने के लिए पूरी योजना बनाई थी. जिस कार में से बॉडी मिली वह टिंकू के दोस्त चेतन की थी. उन्होंने उसकी नंबर प्लेट भी बदल दी थी जिससे कार सीसीटीवी फुटेज में आ भी जाए तो नंबर सही न होने की वजह से मालिक का पता नहीं चल सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!