आगरालीक्स…….आगरा में दो बड़ी घटनाएं। बेटे ने मां की हत्या की, बेटा न होने पर पति ने पत्नी की हत्या।

आगरा के नगला गूलर, थाना जगदीशपुरा में 60 साल की जयदेवी अपने बेटे पंकज के साथ रह रही थी, पंकज नशा करता है। मां इसका विरोध करती थी, मंगलवार को नशा करने से रोकने पर जयदेवी और उनके बेटे के बीच विवाद हो गया। पंकज के हाथ में डंडा था, उसने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया।
मां की मौत, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
सिर में डंडा लगने से जयदेवी गिर गईं, सिर से खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पहुंचने के बाद जयदेवी को अस्पताल भेजा, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंकज को हिरासत में ले लिया है।
बेटा न होने पर हत्या का आरोप
दूसरी घटना थाना सदर के सौदागर लाइन की है। चाय की दुकान करने वाले भवानी सिंह की आठ साल पहले अलीगढ़ निवासी अमलेश के साथ हुई थी, उनके तीन बेटी हुई, इसमें से एक की मौत हो गई। आरोप है कि बेटा न होने पर भवानी सिंह अमलेश को परेशान कर रहा था। वह अपने मायके आ गई थी। जनवरी में भवानी सिंह उसे अमलेश को अपने साथ ले आया था।
पड़ोसियों ने हत्या करने की दी सूचना
मंगलवार को पड़ोसियों ने अमलेश के परिजनों को सूचना दी कि उसकी हत्या कर दी है। परिजन आ गए, परिजनों ने बेटा न होने पर गला दबाकर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भवानी सिंह को हिरासत में ले लिया है।