आगरालीक्स…आगरा में बदमाश बाइकें चोरी कर चर्च रोड की इस दुकान पर रखा करते थे. 8 बाइकें और एक स्कूटी बरामद. इन कॉलोनियों के रहने वाले निकले पांचों चोर
आगरा में अब बदमाश चिली स्प्रे लेकर घूम रहे हैं. वारदात के वक्त अगर किसी कारणवश वह लोगों की पकड़ में आ जाते हैं तो ऐसे में वह चिली स्प्रे को छिड़ककर वहां से भाग निकलते हैं, लेकिन आगरा पुलिस ने 5 वाहन चोरों को दबोच लिया. पुलिस ने जब इनको घेरकर पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने चिली स्प्रे पुलिसकर्मियों पर भी छिड़का लेकिन पुलिस की पकड़ से ये भाग नहीं सके. पुलिस ने इन 5 वाहन चोरों के पास से चोरी के 9 दोपहिया वाहन और चोरी के वाहनों के पाटर्स और एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है.
रविवार और सोमवार रात को थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कैला देवी चौराहे पर गश्त/चैकिंग के दौरान 02 दोपहियों वाहनों पर सवार 04 व्यक्तियों संदिग्ध प्रतीत होने पर, वाहनों को रुकने का इशारा किया तो वाहन सवार तेजी से नगर निगम चौराहे की तरफ भागने लगे. पुलिस टीम द्वारा संदिग्धता के आधार पर बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल व स्कूटी पर सवार 04 व्यक्तियों को घेर-घोट कर पकड़ लिया. मौके पर जामातलाशी/ पूछताछ के दौरान 01 व्यक्ति प्रताप द्वारा भागने का प्रयास करते हुये जेब से चिली स्प्रे निकाल कर पुलिस पर छिड़काव करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान प्रताप के कब्जे से 01 तमंचा बरामद हुआ. पुलिस द्वारा वाहनों के कागजात के सम्बन्ध में पूछा गया तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वाहन उनके द्वारा थाना सिकन्दरा क्षेत्र से चोरी किये गये हैं। पुलिस टीम द्वारा वाहनों को कब्जे में लिया गया।
अन्य वाहनों की बरामदगी
पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चर्च रोड स्थित एके कस्टम दुकान (जिसे आकाश नाम का लड़का चलाता है) में अन्य चोरी के वाहनों को छिपाना बताया गया. पुलिस टीम द्वारा चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी हेतु एके कस्टम की दुकान चर्च रोड पर दबिश दी गयी. उक्त स्थान से पुलिस टीम द्वारा 07 चोरी के दोपहिया वाहन, चोरी के वाहनों के पार्ट्स एवं वाहन चोरी में सम्मलित 01 अन्य अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार बदमाशों के नाम
- नवीन कर्दम पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी चौपाल गली थाना सिकन्दरा आगरा
- पीयूष कुमार पुत्र गुरु उर्फ पवन निवासी डेरा बस्ती थाना सिकन्दरा आगरा
- प्रताप पुत्र स्व0 कुलदीप सिंह निवासी शारदा बिहार अमरपुरा बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा
- ऋषि पुत्र नरेन्द्र निवासी चर्च रोड थाना सिकन्दरा आगरा
- आकाश पुत्र अमर सिंह निवासी बापूनगर खन्दारी थाना हरिपर्वत आगरा
बरामदगी का विवरण
- 08 मोटर साइकिल
- 01 स्कूटी
- 01 स्कूटी का बॉडी पार्ट
- 01 टंकी पल्सर मोटर साइकिल
- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
- 02 अदद मिर्ची स्प्रे