Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Wanted of US agency FBI arrested from Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Crime News: Wanted of US agency FBI arrested from Agra…#agranews

287

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस से अरेस्ट हुआ एक ऐसा वांटेड, जिसकी तलाश में है अमेरिकी एजेंसी एफबीआई. अमेरिकी लड़की से शादी, मुंबई आकर फिल्म बनाई…पढ़ें इसकी पूरी कहानी….

आगरा के संजय प्लेस क्षेत्र से एसटीएफ ने एक ऐसे वांटेड को अरेस्ट किया है जिसकी तलाश में अमेरिकी एजेंसी एफबीआई है. इसका नाम रत्नेश भूनानी है और शुक्रवार रात को आगरा के संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक परिसर से एसटीएफ ने इसे दबोचा. आरोपी रत्नेश के खिलाफ अमेरिका में यौन हिंसा के मामले में एफआईआर दर्ज है, जहां से यह भागकर इंडिया आ गया और मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर बन गया. इसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद इंटरपोल ने जुलाई में इसे गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण करने में मदद मांगी थी.

ये है पूरा मामला
रत्नेश भूटानी मूल रूप से गाजियाबाद के मोदी नगर स्थित गोविंदपुरी का रहने वाला है. 25 साल पहेल यह कैंसर लैब में काम करने के लिए अमेरिकाके कैलीफोर्निया गया था. यहां इसके चाचा रहते हैं. रत्नेश ने यहां पर एक अमेरिकी लड़की से शादी कर ली और फिर वहां की नागरिकता हासिल कर ली. आरोप है कि वर्ष 2014 में यौन हिंसा के मामले में इसके खिलाफ अमेरिका में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसके बाद यह मुंबई भाग आया. यहां पर इसने केशव फिल्म्स के नाम से कंपनी बनाई और अपने भाई को एक फिल्म बनाकर लांच भी किया. लेकिन इंटरपोल द्वारा इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद ये काफी सतर्क हो गया और यहां से कभी मेरठ, आगरा और कभी गुरूग्राम आदि जगहों पर छुपकर रहने लगा. मेरठ एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार एफबीआई के आग्रह पर वांछित रत्नेश भूटाने के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. एसटीएफ ने इसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई और छानबीन के दौरान पता चला कि रत्नेश भूटानी आगरा में मौजूद है. टीम ने संजय प्लेस के केनरा बैंक परिसर से इसे अरेस्ट कर लिया. आरोपी को सीबीआई द्वारा दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया जहां से इसे जेल भेज दिया गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!