Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Wife had killed her husband along with brother-in-law…Police disclosed the murder case…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Crime News: Wife had killed her husband along with brother-in-law…Police disclosed the murder case…#agranews

346

आगरालीक्स…झूठे थे पत्नी के आंसू. अवैध संबंधों के चलते देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्या. दो साल से थे देवर-भाभी में प्रेम संबंध. बड़े भाई को मारी थी गोली…चौंकाने वाला खुलासा

आगरा के थाना शाहगंज के प्रकाश नगर में हुई टैंट कारोबारी की हत्या उसकी ही पत्नी ने की थी. पत्नी ने देवर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. देवर और भाभी में दो साल से अवैध प्रेम संबंध थे जिसमें महिला का पति बाधक बन गया था. दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. छोटे भाई ने ही बड़े भाई को गोली मारी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने पर दोनों को जेल भेजकर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है.

ये है पूरा मामला
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज स्थित गांव शिल्ला में रहने वाला बॉबी प्रकाश नगर में अपनी पत्नी प्रीति और तीन बच्चों के साथ रहता था. 27 अगस्त को प्रीति ने पुलिस को सूचना दी कि वह कमरे में सो रही थी तभी देर रात गोली की आवाज सुनकर जागी. उसने देखा मोहल्ले का स्वप्निल छत से कूद कर भाग रहा था और गली में अंकित खड़ा हुआ था. दोनेां ने मिलकर उसके पति की गोली मारकर हत्या की है. इस मामले में आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम लगाया था. बाद में परिजन शव लेकर गांव चले गए थे.

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी. सीसीटीवी की मदद से पुलिस को कई अहम जानकारियों मिली. एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि टैंट व्यवसायी बॉबी की हत्या उसकी ही पत्नी प्रीति ने अपने देवर धीरज के साथ मिलकर की थी. पुलिस के अनुसार देवर भाभी में दो साल से अवैध संबंध थे. इसकी जानकारी बॉबी को हो गई थी और वह इसका विरोध किया करता था. ऐसे में पत्नी प्रीति ने धीरज के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. धीरज भाई की हत्या करने के लिए 26 अगस्त को बस से आगरा आ गया था. भाभी ने उससे कहा था कि वह रात में एक बजे के बाद गेट खोल देगी.

रात करीब एक बजे धीरज घर में घुसा और कमरे में जाकर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों में जगार हो गई. इस पर धीरज डिश की केबल से बेल्ड बांधकर छत से कूद गया लेकिन केबल टूट गई इससे उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई. वह किसी तरह घिसटता हुआ बाहर निकला और उसने हमीद नगर में अपना तमंचा और खोखा छुपा दिया. बाद में उसने प्रीति को कॉल कर भाई की मौत की जानकारी ली इसके बाद वह ई रिक्शा से बस स्टैंड पहुंचा और वहां से अलीगढ़ चला गया.

पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. धीरज भाई के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि धीरज गुरूग्राम में नौकरी की तलाश में गया था लेकिन पुलिस ने जांच में उसकी लोकेशन घटना वाले दिन आगरा देखी. इस पर पुलिस को धीरज पर शक हो गया और पुलिस ने मोहल्ले के सीसीटीवी, बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें धीरज कैद हो गया. बस और ई रिक्शा चालक ने भी धीरज को पहचान लिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!