आगरालीक्स…मां-बाप की मौत के बाद घर में से चोरी हो गए पुश्तैनी जेवरात. दो भाइयों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप. पुलिस ने आज किया खुलासा तो ये निकला आरोपी…ऐसे रची गई साजिश
आगराके थाना एत्माद्दौला स्थित कालिंदी विहार में दो महीने पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. यह मामला दो भाइयों के बीच पुश्तैनी जेवरात और उनके चोरी होने के बीच का था. दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की जांच में छोटा भाई जेवरात चोरी करने का आरोपी निकला. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
ये है पूरा मामला
एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार 8 जुलाई 2022 को दिव्यांशु सिंह ने तहरीर दी थी जिसमें उसने बताया कि था कि उसके माता पिता रिटायर्ड इंस्पेक्टर थे. पिता की कोरोना के चलते 11 जून 2021 को मौत हो गई थी. मां ने कालिंदी विहार में नया मकान बनाया था. दिव्यांशु ने बताया कि उसने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की थी जिससे उसकी मां और छोटा भाई भानु प्रताप सिंह नाराज थे. मां पुराने मकान मधुर नगर में रहती थीं. कैंसर की बीमारी के चलते 7 फरवरी 2022 को उनकी मौत हो गई. छोटे भाई भनुप्रताप ने बड़े भाई दिव्यांशु से पुश्तैनी जेवरातों के बारे में पूछा तो उसने लॉकर में रखे होना बताया. वह छोटे भाई के साथ 8 फरवरी को कालिंदी विहार वाले घर पहुंचाच तो देखा कि बक्से का ताला टूटा हुआ था और पुश्तैनी जेवरात चोरी हो गए थे.

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सीसीटीवी के आधार पर भानु प्रताप सिंह को अरेस्ट कर लिया और उससे चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए. पुलिस पूछताछ में भानु ने बताया कि उसने अपनी मौसी आरती के बहकावे में आकर पुश्तैनी जेवरात की चोरी की साजिश रची जिससे की बड़े भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देंगे. वह मां की मौत के बाद सीधे कालिंदी विहार वाले घर पहुंचा और दरवाजे का कुंडा काटा और पुश्तैनी जेवरात निकाल ले गया. पुलिस ने इस मामले में मौसी आरती, मौसेरा भाई सचिन और दोस्त नितिन गौतम निवासी घटिया आजम खां व अजय सागर को भी शामिल किया है.