आगरालीक्स…(Agra News 20th September)आगरा में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। जाने किस क्षेत्र से मिले नए मरीज, एक साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई।
आगरा में डेंगू के केस लगातार बढ रहे हैं, आगरा में सोमवार को डेंगू के नौ और मरीज मिल गए हैं, आगरा में बुखार के 78 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को आगरा के ग्वालियर रोड की 21 साल की महिला और चार महीने के बच्चे
गिर्राज धाम, यमुना पार निवासी 28 साल की महिला और छह साल के बालक, 18 साल के मुस्तफा क्वाटर निवासी किशोर, 16 साल के चमरौली, 18 साल की नगला अजीता, दो साल की रसूलपुर निवासी बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है।
खंदौली में रविवार रात को बुखार से एक साल की बच्ची की मौत
खंदौली के गांव खडिय़ा में एक साल की जिव्या को दो दिन से बुखार था। रात में तबीयत बिगड गई, परिजन आगरा लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई।

जनपद आगरा की समस्त पैथौलाँजी को संदिग्ध डेंगू के मरीजों के ब्लड सैंम्पल एलाइजा टेस्ट हेतु एस.एन. मेडिकल काँलेज आगरा में भेजने के लिए कहा गया है और उन मरीजों की लाइन लिस्टिंग कराकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन नियन्त्रण कक्ष ( Control Room ) के दूरभाष 0562- 2600412 पर अवश्य नोट करायें ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण श्रीवास्तव द्वारा जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को वहाँ के नोडल अधिकारियों के माध्यम से नजर रखे हुए हैं । और चिकित्सा सुविधायों को जन जन तक पहुँचाने के लिए स्वास्थ्य टीमों को हर समय तैयार रहने के लिए सचेत कर दिया है ।
• जिन गाँवों / क्षेत्रों में डेंगूँ / चिकुनगुनियां के मरीज मिलते हैं वहाँ शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
• मरीज के सापेक्ष 50 कान्ट्रेक्टस् के रक्त पट्टिकाओं द्वारा अन्य मरीजों का पता लगाना ।
• उक्त ग्राम का सर्वेक्षण / सोर्स रिडक्शन किया जाना ।
• उस गाँव / क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंम्प लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे अपने आस पास सफाई रखें , घरों में कूलर फ्रिज के पास , गमले के नीचे रखी प्लेट , पशु पक्षियों के पानी पीने वर्तन , फ्रिज के पीछे , छतों पर रखे कबाड़ , पुराने टायर ऐसी जगहों पर पानी अधिकांशतः भर जाता है उस पानी को साफ करायें ।
• डेंगू हमेशा साफ पानी में पनपता है इसलिए सर्व प्रथम हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि पानी को अधिक दिनों तक इकट्ठा न होने दें ।
• हर सप्ताह इन जगहों की सफाई अवश्य
• करें पानी को न ठहरने दें चाहें तो सप्ताह का एक दिन निश्चित कर लें जैसे रविवार ।
• बुखार होने पर डाक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें ।
• सरकारी अस्पताल अथवा सी.एच. सी. / पी. एच. सी. में रक्त की जाँच करायें ।
• डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए शरीर को पूरा ढकने वाले वस्त्र ही पहनें ।
• मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी को इस्तेमाल अवश्य करें ।
• एक अहम सुक्षाव है कि सभी लोग पानी उबालकर पीयें ।
•