आगरालीक्स…आगरा में सुर्ख गुलाबों से सजा खाटू नरेश का दरबार. जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में फूलों से भक्तों ने खेली होली…आप भी कीजिए दर्शन

भजनों पर झूमते रहे भक्त
सुर्ख गुलाबों से सजा श्याम बाबा का दरबार और हाथों में आरती की पावन ज्योत लिए भक्तों पर होती फूलों की वर्षा। खाटू श्याम जी मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के अंतिम दिन कुछ ऐसा ही नजारा था। संध्या समय श्याम बाबा के संग भक्तों ने नाचते झूमने और फागुन के गीत गाते हुए फूलों से होली खेली। भव्य श्रंगार व फूल बंगला में विराजमान बाबा के दिव्य स्वरूप को निहारने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।

विशेष फूलों की हुई होली
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में आज विशेष फूलों की होली का आयोजन के साथ फाल्गुन महोत्सव व स्थापना दिवस महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें रंग बिरंगे फूलों की वर्षा भक्तों पर की गई। श्याम बाबा के संग होली खेलने के आनंद ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भक्तों ने शाम 7 बजे से आयोजित कीर्तन में फागुन की मस्ती भरे भजनों पर भक्त खूब झूमें। आयो फागन, बाबा मारे होले…, रंग और गुलाल से होली खेलेंगे, आज गिरधर गोपाल से…, पर भक्तों ने बाबा के खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, ऋषिक मांगलिक, विपिन बंसल, मनीष बंसल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विष्णु शर्मा, विशाल गोयल, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनूप गोयल, संजीव अग्रवाल, अतुल सिंथोलिया, राजेश सिंघल आदि उपस्थित थे।