आगरालीक्स… आगरा प्रशासन ने अंसल प्रोपर्टीज के दिल्ली में 35 करोड़ के 65 बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। भूपसंपदा विनयामक प्राधिकरण यानी रेरा के 3.26 करोड़ रुपये पर बकाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तहसीलदार राजनीश वाजपेयी का मीडिया से कहना है कि दिल्ली के बिल्डर ने आगरा में कॉलोनियां बनाई थीं। बिल्डर पर कॉलोनियों में मकान और जमीन खरीदने वालों ने नियम और शर्तों के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। इस मामले में रेरा में मुकदमा दायर किए गए थे। रेरा ने खरीदारों का पैसा वापस करने के आदेश दिए।

आरसी जारी होने के बाद कार्रवाई
अंसल प्रोपर्टीज द्वारा पैसा वापस न करने पर आगरा जिला प्रशासन ने रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए। इसके अनुपालन में अंसल प्रोपर्टीज के दिल्ली में 35 करोड़ के 65 बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। रेरा द्वारा आगरा के नौ बिल्डरों पर 20 करोड़ की रिकवरी निकाली है।