आगरालीक्स… आगरा के कान्वेंट स्कूलों में 12 वीं और 10 वीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, 12 वीं के छात्रों के आज से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल एग्जाम,10 वीं के छात्रों के प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन होने जा रहा शुरू।

कोरोना काल में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। 10 वीं और 11 वीं के मूल्यांकन से ही 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। मगर, कोरोना की तीसरी लहर में केस कम हो गए हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आज से 12 वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम
सीबीएसई के सिटी काआर्डिनिेटर रामानंद चौहान का कहना है कि सीबीएसई के 12 वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम तीन मार्च से शुरू हो रहे हैं। कोरोना के चलते प्रैक्टिक्ल एग्जाम के लिए बाहर से परीक्षक नहीं बुलाए गए हैं। स्थानीय शिक्षक ही एग्जाम लेंगे। वहीं, 10 वीं के छात्रों के प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन भी तीन मार्च से शुरू होना है।