Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Election 2017 : Fir lodged against Mayor candidate Chaudhary Baseer in Agra
बिगलीक्स

Agra Election 2017 : Fir lodged against Mayor candidate Chaudhary Baseer in Agra

88

आगरालीक्स…आगरा के नगर निगम चुनाव में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी चौधरी बसीर पर मुकदमा। शहीद नगर में वोट लिस्ट में नाम न होने पर हंगामा। भड़काऊ भाषण देने पर चौधरी बसीर पर थाना ने की मंडी में मुकदमा। वोटर लिस्ट में नाम न होंने पर शहीद नगर में हंगामा।

आगरा में सुबह 7 .30 बजे से मतदान शुरू हुआ, मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड लगी रही। एक घंटे बाद ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड लग गई। सुबह 11. 30 बजे तक आगरा नगर निगम में 17 फीसद मतदान हुआ। नगर निगम और पंचायत में आगरा जिले में 23 फीसद मतदान हुआ।
दोपहर 1. 30 बजे तक 25 फीसद
नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक होना है, पहलेे छह घंटे में दोपहर 1.30 बजे तक 25 फीसद मतदान हुआ है। आगरा के नगर निगम और पंचायत में 46 .2 फीसद मतदान हुआ है। जबकि जिले में 40 फीसद मतदान हुआ है।
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर भडके
कई क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में नाम न होने पर मतदान भडक गए, तमाम मतदाताओं को लिस्ट में नाम न होने पर पोलिंग बूथ से लौटना पडा। इसे लेकर कई जगह विवाद हुआ।
शहीद नगर में हंगामा
शहीद नगर में समुदाय विषय के मतदाओं के वोटर लिस्ट में नाम न होने पर वे भडक गए, लोगों ने शहीद नगर चौराहे पर जाम लगा दिया, प्रत्याशियों के होर्डिंग फाड दिए और पत्थर फेंके। पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेडा, इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
बसपा से मेयर प्रत्याशी बूथ पर पहुंचे
लोहामंडी के आलमगंज में भीड पर लाठी फटकारने पर बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे का पुलिस कर्मी से विवाद हो गया, लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया।
चौधरी बशीर पर मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें वह भडकाउ भाषण दे रहे हैं। इस मामले में लोगों को भडकाने के आरोप में मेयर प्रत्याशी चौधरी बशीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुबह 11 .30 बजे तक मतदान
1, नगर निगम, आगरा 17 प्रतिशत
2, फतेहपुर सीकरी 22.50 प्रतिशत
3, अछनेरा 17
4, जगनेर 27.5
5, खेरागढ़ 22
6, बाह 34.18
7, शमशाबाद 25
8, फतेहाबाद 22
9, किरावली 22
10, एतमादपुर 22
11 पिनाहट 23
12 स्वमीबाग 24
जिले में कुल 23 % मतदान

ये रहेगा ईवीएम में मेयर प्रत्याशियों का क्रम
1 दिगंबर सिंह धाकरे बसपा प्रत्याशी
2 नवीन जैन भाजपा प्रत्याशी
3 राजेश गुप्ता आम आदमी प्रत्याशी
4 राहुल चतुर्वेदी सपा प्रत्याशी
5 लोचन चौधरी लोकदल प्रत्याशी
6 विनोद बंसल कांग्रेस प्रत्याशी
निर्दलीय प्रत्याशी
7 हरीश उर्फ हरीश चंद भारती
8 अशोक
9 चौधरी बशीर
10 महावीर
11 महेश कुमार चौधरी
12 विमल
13 सुमन श्रीवास्तव
14 नोटा नन आॅफ द अबव

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

error: Content is protected !!