आगरालीक्स ..( Agra Election 2022 Final Result ) ..आगरा में भगवान के सामने नहीं झुके फौजी, पहले कड़ी टक्कर दी, बाद में हार गए।
आगरालीक्स .. आगरा में भगवान के सामने नहीं झुके फौजी, पहले कड़ी टक्कर दी, एक प्रत्याशी को मिला केवल एक वोट।
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार ने पहले चरण से ही बढ़त बना ली और भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को कड़ी टक्कर दी, कई राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे लेकिन जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ी, भाजपा प्रत्याशी आगे निकल गए और बढ़त भी बढ़ती गई। खेरागढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार को 36497 वोट से हरा कर जीत दर्ज कर ली।

भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह 36497 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी राम नाथ सिंह सिकरवार को हराया
भगवान सिंह कुशवाह (भाजपा)- प्राप्त मत- 96574
रामनाथ सिकरवार (कांग्रेस) प्राप्त मत- 60077
रोहतान (सपा-रालोद)- प्राप्त मत- 14133
गंगाधर कुशवाहा (बसपा) प्राप्त मत- 28988
नोटा 1331
निरस्त वोट 61
बनवारी लाल शर्मा (आप) प्राप्त मत- 384
कुल प्रत्याशी- 13
कुल मतदाता- 3,27134
कुल मतदान- 2,05257
मतदान का प्रतिशत- 62.49