आगरालीक्स… आगरा की बाह विधानसभा सीट पर राज परिवार का जलवा कायम रहा। रानी पक्षालिका सिंह ने साइकिल को हराया जरूर लेकिन उसकी रफ्तार ने बेचैन जरूर कर दिया
साइकिल की रफ्तार ने कर दिया था बेचैन
आगरा की बाह विधानसभा सीट राज परिवार के दबदबे वाली सीट है। राज परिवार का सदस्य किसी भी दल से खड़ा हो लेकिन जीत उनकी ही होती है। इश सीट से भाजपा ने रानी पक्षालिका सिंह को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया। रानी पक्षालिका सिंह ने जीत का परचम फहराते हुए 77961 मत प्राप्त किए। इस बार सपा-रालोद प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा ने राज परिवार को कड़ी चुनौती दी। मतगणना के दौरान साइकिल की तेज परिवार से रानी को भी बेचैन कर दिया। लेकिन राज परिवार के दबदबे के आगे साइकिल का स्कोर 53780 मतों पर ही सिमट गया। भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह ने 24181 मतों से परास्त कर दिया।
बसपा यहां भी तीसरे नंबर पर अटकी
बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने 50455 मत प्राप्त किए। हालांकि बसपा इस सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी।
कांग्रेस के मिले वोटों से ज्यादा तो नोटा दबा दिया
कांग्रेस के मनोज दीक्षित 1218 मत ही प्राप्त कर सके। बाह सीट पर नोटा काभी जमकर प्रयोग किया गया। नोटा दबाने वालों की संख्या 1836 रही, जो कांग्रेस प्रत्याशी के वोट से 618 ज्यादा है।