आगरालीक्स… आगरा छावनी विधानसभा सीट पर भाजपा के डा. जीएस धर्मेश ने जनता की अदालत में सपा के वकील साहब को धूल चटा दी
डा. धर्मेश 48549 मतों से जीते
छावनी विधानसभा सीट पर भाजपा के डा. जीएस धर्मेश का मुकाबला इस बार सपा-रालोद के कुंवरचंद्र वकील से रहा। डा. धर्मेश को जनता की अदालत में 117352 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा के कुंवर चंद्र वकील को 48549 मतों से परास्त किया।

बसपा इस बार तीसरे नंबर पर खिसकी
बसपा के भारतेंदु कुमार अरुण को 54216 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के सिकंदर सिंह 5548 मत ही प्राप्त कर चुके। भाजपा की इससे पहले चुनाव में बसपा से टक्कर रही थी लेकिन सपा ने उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया।