आगरालीक्स….. आगरा में 10 मार्च को सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा के नतीजे आएंगे, सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, आज शाम से सर्वे रिपोर्ट.
आने लगेंगी, आगरा की किस विधानसभा सीट से कौन प्रत्याशी जीत रहा है, किसके बीच में है टक्कर।
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ, अब 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। आगरा के मंडी परिसर में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, आगरा ग्रामीण के साथ ही एत्मादपुर विधानसभा सीट की मतगणना होगी। वहीं, खेरागढ़ की खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी की फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद की फतेहाबाद और बाह की बाह में ही मतगणना होगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

सबसे पहले खेरागढ़ और सबसे बाद में एत्मादपुर के नतीजे
10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा सीट के नतीजे जाएंगे, खेरागढ़ विधानसभा सीट में 377 बूथ थी, 27 चक्र में मतगणना पूरी हो जाएगी। इसके बाद बाह और फतेहाबाद की मतगणना पूरी होगी, यहां 384 384 बूथ हैं और 28 चक्र में मतगणना पूरी होगी। जबकि सबसे ज्यादा बूथ 509 एत्मादपुर में हैं और 37 चक्र तक मतगणना चलेगी।
आज शाम से आने लगेगी सर्वे रिपोर्ट
यूपी विधानसभा चुनाव में आज अंतिम चरण का मतदान है। शाम छह बजे मतदान पूरा होने के साथ ही सर्वे रिपोर्ट आने लगेगी। किस सीट से कौन प्रत्याशी जीत रहा है, यूपी में किस पार्टी की कितनी सीट आने की उम्मीद है, किसकी सरकार बनेगी।