आगरालीक्स…(15 January 2022 Agra News) आगरा में भाजपा, सपा रालोद, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही रविवार से कलेक्ट्रेट में हलचल बढ़ जाएगी, प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदेंगे और जमा भी करेंगे। जानें चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख तिथि।
आगरा में पहले चुरण में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मगर, पहले दो दिन राजनैतिक दलों द्वारा प्रत्याशी घोषित न किए जाने से कलेक्ट्रेट में बहुत कम प्रत्याशी ही नामांकन पत्र लेने पहुंचे। मगर, शनिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सभी नौ सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके साथी बसपा ने भी सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सपा रालोद और कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
आज से नामांकन लेने के लिए उमड़ेगी भीड़
कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र दिए जा रहे हैं , हर विधानसभा के लिए अलग अलग इंतजाम किए गए हैं। नामांकन पत्र भी यहीं जमा हो रहे हैं। 21 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा होने हैं, ऐसे में अब प्रत्याशियों की नामांकन पत्र लेने और जमा करने के लिए लाइन लगेगी।

आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव
नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी
नामांकन की जांच 24 जनवरी
वापसी की अंतिम तिथि 27 जनवरी
चुनाव चिन्ह और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 27 जनवरी
मतदान 10 फरवरी
मतगणना 10 मार्च