आगरालीक्स …आगरा में भाजपा को सभी नौ सीटों पर जीत मिलने के बाद योगी मंत्रिमंडल पर नजर, आगरा को एक या दो लाल बत्ती मिल सकती हैं, जानें कौन है रेस में आगे।
आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इससे पहले 2017 में भी भाजपा ने आगरा की सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। मंत्रिमंडल के गठन में आगरा को लाल बत्ती नहीं मिल सकी थी। मगर, बाद में आगरा को दो राज्यमंत्री मिल गए थे। इस बार भी भाजपा ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में आगरा के विधायकों के शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।

जुबां पर तीन के नाम, दो को मिल सकती है लाल बत्ती
आगरा की ग्रामीण विधानसभा सीट से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने जीत दर्ज की है, उन्हें लाल बत्ती मिल सकती है। इसके साथ ही बाह विधानसभा सीट से भाजपा से रानी पक्षालिका सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की है, उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। जबकि आगरा दक्षिण से भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय तीसरी बार विधायक बने हैं, इन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
आगरा की किस सीट से कौन जीता
आगरा उत्तर पुरुषोत्म खंडेलवाल
आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय
आगरा छावनी डॉ. जीएस धर्मेश
आगरा ग्रामीण बेबी रानी मौर्य
एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह
फतेहाबाद छोटेलाल वर्मा
खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह
फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल
बाह रानी पक्षालिका सिंह