आगरालीक्स .(.Agra News 9th February 2022 )...आगरा में कल मतदान है, आज से ही रूट डायवर्ट किया गया है। जानें रूट डायवर्जन.
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। इसके लिए बुधवार सुबह 10 बजे से मंडी समिति, रामबाग, फिरोजाबाद रोड के साथ ही देहात में चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।

रामबाग से शाहदरा तक हाईवे पर नहीं चलेगे वाहन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि बुधवार सुबह 10 बजे से मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। ऐसे में बुधवार सुबह से गुरुवार रात तक रामबाग से शाहदरा तक कोई वाहन नहीं निकल सकेगा। केवल मतदान कर्मियों के वाहन ही हाईवे से गुजर सकेंगे।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
फिरोजाबाद की तरफ से मथुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकाश के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए जाएंगे
मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी, रमाडा कट से इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे
फिरोजाबाद से आगरा की तरफ आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा होते हुए एत्माउददौला तिराहे से होते हुए शहर में जा सकेंगे
मथुरा की तरफ से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया होते हुए 100 फीट रोड से शाहदरा से होते हुए फिरोजाबाद रोड तक पहुंचेंगे