आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) आगरा की नौ विधानसभा सीट पर 156 प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 24 जनवरी को होगी, नामांकन पत्र में कमी मिलने पर खारिज कर दिए जाएंगे।
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है, इसके लिए 21 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा किए गए। इन नामांकन पत्रों की अब जांच होगी, सोमवार को नौ विधानसभा सीट पर आए 156 नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा और 27 जनवरी दोपहर में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट
भाजपा—डॉ. धर्मपाल सिंह
बसपा—राकेश बघेल
कांग्रेस—शिवानी बघेल
सपा+रालोद गठबंधन— डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (सपा)
आगरा कैंट विधानसभा सीट
भाजपा— डॉ. जीएस धर्मेश
सपा—कुंवर सिंह वकील (सपा)
बसपा—भारतेंदु अरुण
कांग्रेस— सिकंदर वाल्मीकि
आगरा दक्षिण
भाजपा— योगेंद्र उपाध्याय
बसपा— रवि भारद्वाज
कांग्रेस — अनुज शर्मा
सपा+रालोद गठबंधन— विनय अग्रवाल (सपा)
आगरा उत्तर
भाजपा—पुरुषोत्तम खंडेलवाल
बसपा— शब्बीर अब्बास
कांग्रेस—विनोद कुमार बंसल
सपा+रालोद गठबंधन— ज्ञानेंद्र गौतम (सपा)
आगरा ग्रामीण
भाजपा— बेबीरानी मौर्य
सपा+रालोद गठबंधन— महेश कुमार (रालोद)
बसपा— किरण प्रभा केसरी
कांग्रेस— उपेंद्र सिंह
फतेहपुर सीकरी
भाजपा—चौधरी बाबूलाल
सपा+रालोद गठबंधन— ब्रिजेश चाहर (रालोद)
बसपा—डॉ. मुकेश कुमार राजपूत
कांग्रेस— हेमंत चाहर
खेरागढ़
भाजपा— भगवान सिंह कुशवाह
सपा+रालोद गठबंधन— रौतान सिंह (रालोद)
बसपा—गंगाधर कुशवाहा
कांग्रेस—रामनाथ सिकरवार
फतेहाबाद
भाजपा—छोटेलाल वर्मा
बसपा—शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू
कांग्रेस—होतम सिंह निषाद
सपा+रालोद गठबंधन— रूपाली दीक्षित (सपा)
बाह
भाजपा—रानी पक्षालिका सिंह
सपा+रालोद गठबंधन— मधुसूदन शर्मा (सपा)
बसपा—नितिन वर्मा
कांग्रेस—मनोज दीक्षित