आगरालीक्स…आगरा की फतेहाबाद सीट पर यूके (इंग्लैंड) से एमबीए करके आईं सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित को भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने दी करारी शिकस्त…55 हजार से अधिक वोटों से हराया
आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित को भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. छोटेलाल वर्मा ने रूपाली दीक्षित को 55 हजार से अधिक वोटो से हराया है.

भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा को फतेहाबाद सीट पर कुल 108811 वोट मिले तो वहीं दूसरे नंबर पर सपा की रूपाली दीक्षित रहीं, लेकिन इन्हें छोटेलाल वर्मा को मिले वोट के कुल वोटों से में लगभग आधे वोट मिले. रूपाली दीक्षित को कुल 55576 वोट मिले. तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी शैलू जादौन रहे. उन्हें कुल 40958 वोट मिले. कांग्रेस के होतम सिंह निषाद को कुल 682 वोट मिले.