आगरालीक्स.. आगरा में 20 मार्च से आधार सेवा केंद्र, संजय प्लेस बंद कर दिया गया है, जिला अस्पताल का ओपीडी टाइम आठ से 11 बजे तक सीमित किया है, डीएम ने निजी चिकित्सकों से अपील की है कि वे मरीजों को परामर्श देने के लिए अपना ओपीडी टाइम बढा दें। एटीएम की नियमित मॉपिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
आधार सेवा केंद्र संजय प्लेस 27 मार्च तक बंद
कोराना वायरस की रोकथाम के लिए आधार सेवा केंद्र 27 मार्च तक बंद कर दिया गया है। यहां काम नहीं होगा। आंबेडकर विवि में समस्याओं को लेकर आ रहे छात्रों के प्रवेश को दो अप्रैल तक बंद करने की कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है।
स्कूल कॉलेज दो अप्रैल तक बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद करा दिए हैं, परीक्षा भी नहीं होगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083