आगरालीक्स.. आगरा कोरोना से लडाई लडने के लिए तैयार हो रहा है, बैंक, एटीएम से लेकर कार्यालयों में एक मीटर की दूरी और सेनेटाइजर रखा गया है, जिससे कोरोना वायरस यानी कोविड 19 का संक्रमण कम्युनिटी में ना फैले। कार्यालयों में घर से काम और दो पालियों में काम करना शुरू कर दिया है, लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घर से ना निकलें, जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं।
एसएसपी ने जारी किया व्हाटस एप नंबर
जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए एसएससी बबलू कुमार ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है एसएसपी ने जनता से आग्रह किया है कि प्रार्थना पत्र लेकर सरकारी कार्यालयों में फिलहाल ना जाएं अपनी समस्या से संबंधित शिकायतें 9454458046 नंबर पर दर्ज कराएं व्हाट्सएप भी कर सकते हैं और इमरजेंसी के लिए 112 नंबर रहेगा