आगरालीक्स…(Agra Flood 11 PM Update) आगरा में यमुना का जलस्तर हर घंटे पर बढ़ रहा है। प्रशासन ने ताजा अपडेट जारी किया। कैलाश मंदिर के पास के घर खाली कराए, बिजली बंद की। कई गांव डूब, फसल बर्बाद। गौकुल बैराज से छोड़ा गया 1.48 लाख क्यूसेक पानी

आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने रात 10 बजे का अपडेट जारी किया। आगरा में रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 498.2 फीट तक पहुंच गया, यह खतरे के निशान 495 फीट से तीन फीट अधिक है। यमुना का जलस्तर जैसे जैसे बढ़ रहा है लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। कैलाश मंदिर के अंदर पानी पहुंचने के बाद सावन के तीसरे सोमवार पर लगने वाला मेला स्थगित कर दिया है। श्री कैलाश मंदिर पर यमुना किनारे बने 12 घर खाली करा लिए गए हैं बिजली बंद कर दी है।
फतेहाबाद के गांव डूबे
फतेहाबाद के डौकी के पीछे के यमुना किनारे के गांव तनोरा नूरपुर, मनाहरगंज सहित एक दर्जन गांवों में पानी भर गया है। फसल बर्बाद हो गई है।
गौकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा गया 1.48 लाख क्यूसेक पानी
आगरा में 17 जुलाई सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
रात 10 बजे जलस्तर — 498.20 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल -499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट