आगरालीक्स….एक सप्ताह के लिए बंद हुआ फ्रीगंज का हार्डवेयर मार्केट. आगरा टिम्बर एंड प्लाईबोर्ड एसोसिएशन ने किया निर्णय
कोरोना महामारी की चेन ब्रेक करने के लिए इस समय कई व्यापारिक संगठनों ने खुद ही एक सप्ताह तक अपने प्रतिष्ठान व एसोसिएशन से जुड़ी मार्केट को बंद करने का निर्णय लिया है. इसी के तहत आगरा टिम्बर एंड प्लाईबोर्ड एसोसिएशन ने आगरा की टिम्बर प्लाईबोर्ड एंड हार्डवेयर की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है. इसके तहत आगामी 2 मई तक फ्रीगंज का हार्डवेयर माके्रट बंद रहेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार बंसल ने बताया कि यहां करीब 50 से 60 दुकानें हैं जो कि एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगी.