Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra: Get the vaccination done otherwise the gas cylinder will not come home…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: Get the vaccination done otherwise the gas cylinder will not come home…#agranews

179

आगरालीक्स…(27 November 2021 Agra News) आगरा में घरेलू गैस की होम डिलीवरी पर लग सकती है रोक. अगर आपने ये काम नहीं कराया है तो सिलेंडर लेने के लिए आपको खुद जाना होगा गोदाम…पढ़ें जरूरी खबर

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर
आगरा में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है. अगर आपको भी घरेलू गैस की होम डिलीवरी जारी रखनी है तो आपको वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगी. अगर आग वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाते हैं तो आपके घर में गैस की होम डिलीवरी नहीं होगी. ऐसे में सिलेंडर लेने के लिए आपको खुद गोदाम पर जाना पड़ सकता है. तो ऐसे में इस परेशानी से बचना है तो वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें क्योंकि जिलाप्रशासन ने इसको लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं.

वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने पर जोर
बता दें कि शासन स्तर से लगातार जिले के अधिकारियों को वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने को कहा जा रहा है जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा लगातार वैक्सीनेशन तेज किया जा रहा है.. लोगों पर सख्ती भी बरती जा रही है तो वहीं वैक्सीनेशन के लिए अब घर—घर तक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है लेकिन इसके बावजूद वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा नहीं हो रहा है.

​एलपीजी सिलेंडर वितरकों के साथ की बैठक
इस संबंध में शुक्रवार को आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार व एलपीजी सिलेंडर वितरकों व कंप​नी के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. बैठक में कहा गया कि कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को ही होम डिलीवरी की जाए. जिसने वैक्सीनेशन नहीं कराया है उसे गोदाम पर जाकर सिलेंडर लेना होगा. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव सिंह के अनुसार आनलाइन बुकिंग कराने पर उपभोक्ता को वितरक की ओर से जारी किया जाने वाले व्हाट्सअप नंबर पर कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देना होगा. आगरा में घरेलू एलपीजी के करीब 10 लाख कनेक्शन हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!