Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks Agra: Go out in the city at five o’clock this evening, the police increased the strictness
agraleaksआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Agra: Go out in the city at five o’clock this evening, the police increased the strictness

322

आगरालीक्स (07th October 2021 Agra News)… आज शाम पांच बजे के बाद शहर में पुलिस की सख्ती बढ़ी. चौराहों पर चेकिंग शुरू. एसपी सिटी समेत कई सीओ ने संभाला मोर्चा. आईजी जाएंगे इन चौराहों पर.

नियमों का करें पालन
शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए आईजी ने कवायद शुरू कर दी है। आज शाम पांच बजे के बाद पुलिस ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। चौराहों पर चेकिंग शुरू हो गई है। आईजी के निर्देशन में चल रहे ट्रैफिक सुधार अभियान के पहले दिन एसपी सिटी समेत अन्य सीओ ने मोर्चा संभाल लिया है। इसीलिए आप अगर शहर में वाहनों से निकल रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहनें. नियमों का पालन करें। कागजात जरूर साथ रखें। मास्क जरूर पहनें। सीट बेल्ट लगाएं। अगर आपने यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो आपका चालान कट जाएगा।

यहां इनकी लगाई ड्यूटी
हरीपर्वत चौराहे पर एसपी सिटी, वाटर वक्र्स चौराहे पर एसपी ग्रामीण पश्चिमी, भगवान टॉकीज चौराहे पर एसपी ग्रामीण पूर्वी, दिल्ली गेट चौराहा पर एएसपी व सीओ हरीपर्वत, राजपुर चुंगी तिराहा पर एएसपी व सीओ फतेहाबाद, खेरिया मोड़ चौराहे पर सीओ अछनेरा जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बिजलीघर चौराहे पर सीओ छत्ता, मधुनगर चौराहे पर सीओ सदर, रामबाग चौराहा पर सीओ एत्मादपुर, बोदला चौराहा सीओ ट्रैफिक तैनात रहेंगे।

आईजी देखेंगे इन चौराहों की व्यवस्था
आईजी नवीन अरोरा आज शाम साढ़े पांच बजे हरीपर्वत और दिल्ली गेट चौराहे का निरीक्षण करेंगे। वहां चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था कैसी चल रही है, इसको देखेंगे।

इन 10 चौराहों पर फोकस
ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए आईजी रेंज ने खुद कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने इसके बारे में बताया था। उनका कहना था कि ​चयनित चौराहों पर स्क्वायड रहेगा। पहले चरण में
हरीपर्वत चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, देहली गेट, खेरिया मोड़ चौराहा, रामबाग चौराहा,
बिजलीघर, मधुनगर चौराहा, बोदला चौराहा, राजपुर चुंगी, वाटरवक्र्स पर फोकस किया जा रहा है।

नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी
विभिन्न विभागों के साथ कल हुई बैठक में आईजी रेंज ने यातायात के नियम तोड़ने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे नियमों को तोड़ने पर ही जाम की स्थिति बनती है। अगर नियमों का पालन किया जाए तो जाम से बहुत राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से लेकर जेब्रा क्रॉसिंग, रेड लाइट, वन वे, अतिक्रमण वालों पर भी एक्शन हो।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Water supply disrupt on 22nd & 23rd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कल से दो दिन एक चौथाई शहर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रिमझिम बारिश में लोग दिन भर भीगते रहे,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ संसद की...

error: Content is protected !!