आगरालीक्स… आगरा के लिए बड़ी राहत. नौ महीने बाद कोरोना का कोई केस नहीं. 24 घंटे बाद कोरोना मुक्त हो जाएगा अपना आगरा. डीएम ने जताया आभार.
आगरा में 19 सितंबर से नहीं मिला मरीज
आगरा के लिए यह अच्छी खबर है। आगरा में अब कोविड का कोई मरीज नहीं है। एक्टिव केस भी पूरी तरह खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही पिछली 19 सितंबर से लगातार कोई नया मरीज नहीं मिला है।
शुक्रवार को आंकड़े जारी किए
प्रशासन ने शुक्रवार को जो आंकड़े जारी किए, वह काफी राहत देने वाले थे। इसके अनुसार, बीते 24 घंटे में #Agra में अबतक 25756 #Covid19 मरीजों में से 25298 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 8646 सैंपल लिए गए। इनमें कोई नया मरीज नहीं मिला। इसके अलावा 24 घन्टे में एक मरीज स्वस्थ हुआ। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी जीरो हो गई है। अब कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
जनवरी में नहीं आए थे नए केस
बता दें कि नौ महीने पहले जनवरी में आगरा में नए केस आना बंद हो गए थे। तब आगरा ने राहत की सांस ली थी। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर से केस बढ़ने लगे थे। अब एक अक्टूबर को कोरोना के नए मरीज और सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से जीरो हो गई है।
डीएम ने जताया आभार
कोरोना केस का एक भी नया मामला नहीं आने और एक्टिव केसों की संख्या जीरो होने पर डीएम प्रभु एन सिंह ने टिवटर पर ट्वीट कर आभार जताया। लेकिन साथ ही कहा कि लोग बेपरवाह न बनें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। मास्क अभी भी उतना ही जरूरी है जितना कोरोना के समय था। हाथों को सेेनेेटाइज करें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
अब बस 24 घंटे ज्यादा महत्वपूर्ण
अगर कोरोना का कोई भी नया केस 14 दिन तक नहीं मिलता है तो उस जगह को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाता है। अपने आगरा में कोरोना का कोई भी नया केस 19 सितंबर से नहीं मिला है। ऐसे में अगर 24 घंटे कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो आगरा को कोरोना फ्री घोषित कर दिया जाएगा।