आगरालीक्स (02nd October 2021 Agra News)… त्योहारी सीजन से पहले सोने में उछाल. चांदी भी ऊपर की ओर.
46 हजार पार सोना
सोने की कीमतों में अब धीरे—धीरे उछाल आ रहा है। शनिवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 46,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। वायदा बाजार में यह सुबह 46507 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। यह कारोबार के दौरान 46678 रुपय प्रति दस ग्राम पर अपने उच्चतम स्तर पर आई। यह सबसे कम 46282 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही।

चांदी भी बढ़ रही
चांदी में आज तेजी देखी गई। सुबह चांदी 59600 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो 60,525 रुपये प्रति किलो पर आ गई। दोपहर साढ़े तीन बजे यह करीब नौ सौ रुपये तेज थी। यह अपने अधिकतम स्तर 60693 रुपये प्रति किलो पर गई।