आगरालीक्स…आगरा में रेनबो आईवीएफ के लैब डायरेक्टर डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा—आईवीएफ की सफलता समय पर निर्भर..मिस्र की राजधानी काइरो में हुई यूईएआरएस की कांफ्रेंस में की शिरकत
इसार (इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन) एंब्रोलाॅजी के वाइस चेयरमैन एवं रेनबो आईवीएफ के लैब डायरेक्टर वरिष्ठ एंब्रॉलजिस्ट डाॅक्टर केशव मल्होत्रा ने कहा कि आईवीएफ में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर चरण चाहे वह डिम्बग्रंथि (ओवरी) उत्तेजना हो, अंडाणु संग्रहण, फर्टिलाइजेशन या फिर भ्रूण ट्रांसफर, इन्हें सही समय पर किया जाता है। अगर टाइम पर नहीं किया गया तो रिजल्ट की उम्मीद नहीं कर सकते।
वे मिस्र की राजधानी काइरो में यूईएआरएस (अपर इजिप्ट असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सिम्पोजियम) की कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अंडाणु उत्पादन को बढ़ाने के लिए दवाएं दी जाती हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जाती है कि अंडाणु सही समय पर निकाले जाएं। अंडाणु संग्रहण बहुत जल्दी किया जाता है, तो अंडाणु अपरिपक्व हो सकते हैं। बहुत देर से करने पर वे अधिक परिपक्व हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रूण को गर्भाशय में उसी समय रखा जाना चाहिए जब वह इम्प्लांटेशन के लिए सबसे उपयुक्त हो। समय पर प्रोजेस्टेरोन सपोर्ट देना सफल प्रत्यारोपण के लिए जरूरी है।
पैनल डिस्कशन में मिस्र और वर्ल्ड लेवल आईवीएफ पर उन्होंने कहा कि आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन) ने प्रजनन चिकित्सा में क्रांति ला दी है, जिससे दुनिया भर में बांझपन से जूझ रहे लाखों दंपतियों को आशा मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में आईवीएफ का अनुभव भिन्न होता है, जिसमें मिस्र और वैश्विक परिदृश्य शामिल हैं। यह भिन्नता उपलब्धता, सफलता दर, लागत, नियमों और सांस्कृतिक धारणाओं जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि मिस्र मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में प्रजनन उपचारों का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां कई विशेषीकृत क्लीनिक और अनुभवी प्रजनन विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। मिस्र में विशेष रूप से काहिरा और अलेक्जेंड्रिया में उन्नत प्रजनन तकनीकों के साथ कई प्रतिष्ठित आईवीएफ केंद्र हैं। यहां आईवीएफ पश्चिमी देशों की तुलना में अधिक किफायती है। प्रजनन केंद्रों में आईवीएफ की सफलता दर प्रति चक्र लगभग 40-50 प्रतिशत बताई जाती है, जो वैश्विक औसत के समान है।
- Agra headlines
- Agra Health News: IVF success depends on time: Dr. Keshav Malhotra
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- आगरालीक्स…आगरा में रेनबो आईवीएफ के लैब डायरेक्टर डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा—आईवीएफ की सफलता समय पर निर्भर..मिस्र की राजधानी काइरो में हुई यूईएआरएस की कांफ्रेंस में की शिरकत