आगरालीक्स…थकान, कमजोरी और खूब खाने के बाद वजन कम हो रहा है तो मधुमेह की बीमारी हो सकती है। युवाओं में क्यों बढ़ रही है बीमारी, जानें आगरा के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र तिवारी से
पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में मधुमेह की बीमारी तेजी से बढ़ी है जबकि इसे रोका जा सकता है। आगरा के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र तिवारी के अनुसार, युवा सुबह से रात तक फास्ट फूड का सेवन कर रहे हैं, मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं और चलना फिरना बंद हो गया है। इस सबके साथ ही तनाव बढ़ने लगा है। इस कारण से ही 25 की उम्र के बाद मधुमेह रोगी मिलने लगे हैं। इसमें अधिकांश वे हैं जिनके परिवार में पहले से मधुमेह की बीरी है इसके बाद भी जीवनशैली खराब है। पैदल चलना पूरी तरह से बंद हो चुका है।
शुगर का स्तर 300 से अधिक
आगरा के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र तिवारी का कहना है कि कम उम्र में सामने आ रहे मधुमेह रोगियों में शुगर का स्तर भी 300 से अधिक मिल रहा है। ये हाई कैलोरी डाइट ले रहे हैं, बैठे रहते हैं चलते नहीं हैं। इससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ रहा है वहीं, फास्ट फूड के सेवन से बीटा सेल्स भी कमजोर हो रही हैं। इसके कारण शुगर का स्तर भी बढ़ने लगा है।
इसका रखें ध्यान
शुगर का स्तर , खाली पेट, खाना खाने के दो घंटे बाद, एचबीएवनसी
65 से अधिक आयु, 110 से 130, 200 से कम, 7.5 से 8
65 से कम आयु, 100 से कम, 140 से 180 से कम, 6.5 से 7 के बीच