आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी की दो बेटियों के अवैध धर्मांतरण के बाद गुरुद्वारा शाहगंज में बैठक, संकल्प लिया बच्चों का धर्म से जुड़ाव बढ़ाएंगे, मां अपनी बेटियों पर नजर रखें। हर महीने बैठक आयोजित करने का लिया गया निर्णय। ( Agra Illegal Conversion: Meeting to protect girl’s from conversion racket#Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले पंजीबी कारोबारी परिवार की दो बेटियों का अवैध धर्मांतरण कराने के बाद कोलकाता में रखा गया था, वे बुर्का पहनकर रहतीं थी। शनिवार यानी 19 जुलाई को पुलिस ने दोनों बेटियों को मुक्त करा दिया। अवैध धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सरगना अब्दुल रहमान सहित 14 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं और हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
बच्चों को अपने धर्म से जोड़ें
गुरुद्वारा शाहगंज में हुई बैठक में कहा कि हमारे परिवार में पहले बच्चे को सिख बनाया जाता है, बदलते दौर में जरूरत है कि अपने बच्चों को गुरवाणी से जोड़ें। योजना के तहत धर्मांतरण किया जा रहा है ऐसे लोगों को पहचानें और हर मां अपने बेटे बेटियों पर नजर रखे, जिससे उनके बच्चे धर्मांतरण करने वाले गिरोह के चंगुल में ना फंस सकें। हर मोर्चे पर काम करने की जरूरत है, इसके लिए एकजुट हों। बैठक में इस रह की मीटिंग हर महीने करने के लिए भी कहा गया। गुरुद्वारा माईथान के प्रधान सरदार कंवलदीप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सिमरन उपाध्याय, श्याम भोजवानी आदि शामिल रहे।