आगरालीक्स:…Agra News: आगरा के अवैध धर्मांतरण गिरोह से रेस्क्यू की गईं कारोबारी की दोनों बेटियों ने बुर्का पहनना बंद कर दिया है, बहनों ने बताया कि तरह वीडियो कॉल कर डराया धमकाया जाता था। हर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के लिए मास्टर माइंड गिरोह द्वारा बनाए गए हैं। ( Agra Illegal Conversion racket: Businessman Two daughter behavior change after counselling#Agra)
आगरा के सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों का धर्मांतरण कराने के बाद उन्हें कोलकाता में कड़ी निगरानी में रखा गया था आगरा पुलिस ने 19 जुलाई को दोनों सगी बहनों को मुक्त करा लिया और गिरोह के 10 सदस्य अरेस्ट किए गए। इसके बाद सोमवार को गैंग के सरगना अब्दुल रहमान को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस काउंसिलिंग में बहनों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
कारोबारी की दोनों सगी बहनों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काउंसिलिंग में दोनों सगी बहनें पहले इस्लाम पर बहस कर रहीं थीं और अपने धर्म के प्रति कोई लगाव नहीं दिखा रहीं थी उनकी लगातार काउंसिलिंग की गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने दोनों बहनों से दो घंटे बात की उन्हें समझाया कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं लेकिन अवैध तरीके से धर्मांतरण करना कानून अपराध है इसके बाद से उनमें बदलाव दिखाई देने लगा है। दोनों बहनें बुर्का पहन रहीं थी मंगलवार से बुर्का पहनना भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह वीडियो कॉल कर बात की जाती थी, डराया धमकाया जाता था। जिन युवतियों का धर्मांतरण किया जाना है उनसे बात कराई जाती थी कहा जाता था कि धर्मांतरण कराने वाली नई युवतियों को सब अच्छी बातें बतानी हैं। सीसीटीवी से नजर रखी जाती थी, फोन पर बात करने के लिए मोबाइल नहीं दिया जाता था।
पिता ने भी बेटियों से की बात
दोनों सगी बहनों की एकांत में उनके कारोबारी पिता से बात कराई गईं, उन्होंने भी अपनी बेटियों से कहना कि् उनसे कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर दें कभी कुछ नहीं बिगड़ा है इसी चंगुल में फंसी रही तो धर्मांतरण कराने वाले गिरोह की तरह से तुम्हारे साथ ही ऐसा ही होगा। दोनों बहनों की काउंसिलिंग लगातार जारी है।