आगरालीक्स ..आगरा इंटरसिटी सहित 45 ट्रेनें सितंबर से नवंबर तक अलग अलग तिथि में निरस्त रहेंगी। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रैक उच्चीकरण के काम के चलते 8 सितंबर 17 नवंबर तक चलेगा। इसके चलते कानपुर होकर दिल्ली, आगरा को जाने वाली आगरा इंटरसिटी, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित 45 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि सियालदह आनंदविहार एक्सप्रेस सहित 35 ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी। निरस्त ट्रेनों में अधिकतर साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं।
कौन प्रमुख ट्रेन कब नहीं चलेगी 12179-12180 आगरा इंटरसिटी 9 सितंबर से 20 अक्तूबर, 12419-12420 गोमती एक्सप्रेस 9 सितंबर से 20 अक्तूबर, 14217-14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 30 सितंबर से 9 अक्तूबर, 13413-13414 फरक्का एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 अक्तूबर, 14005-14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 28 सितंबर से 10 अक्तूबर, 14151-14152 कानपुर से आनंदविहार एक्सप्रेस 29 सिंतबर से 6 अक्तूबर, 12311-12312 कालका मेल 19 अक्तूबर 12397-12398 महाबोधि एक्सप्रेस 19 व 20 अक्तूबर। इनके सहित कानपुर टूंडला मेमू सहित 45 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी