Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra is not getting relief from the heat at present, there is no chance of rain…know the temperature here#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra is not getting relief from the heat at present, there is no chance of rain…know the temperature here#agranews

148

आगरालीक्स…(28 June 2021 Agra News) आगरा में गर्मी से बेचैनी बढ़ रही है. लोग चिड़चिड़े हो रहे हैं. भारी बारिश का था अलर्ट, लेकिन यहां तो बादल भी नहीं छाये. पढ़ें तापमान रिकॉर्ड स्तर पर….

सुबह 7 बजे से ही धूप तेज
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह 7 बजे से ही धूप तेज होने लगती है. सुबह 10 बजे के बाद से तो धूप बर्दाश्त भी नहीं होती. गर्मी के कारण आगराइट्स काफी परेशान हैं. गर्मी तेज पड़ रही है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गर्मी के कारण लोगों में बेचैनी भी बढ़ रही है. कई लोगों के तो व्यवहार में ही रुखापन और चिड़चिड़ापन आने लगा है. दोपहर को धूप में बाहर निकलने का मन नहीं होता है लेकिन जरूरी काम के कारण बाहर जाना पड़ रहा है, ऐसे में लोगों को ये नागवार लग रहा है, जिसके कारण उनके व्यवहार में भी परिवर्तन देखा गया है.

पसीना नहीं रुक रहा
गर्मी के कारण आगराइट्स का हाल ऐसा हो गया है कि पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. काम पर जाने के लिए बाहर निकलना ही पड़ता है लेकिन थोड़ी सी ही देर में पसीने से पूरा शरीर भीग जाता है. घर में महिलाओं को किचिन में ज्यादा समय बिताना अच्छा नहीं लग रहा. दोपहर 12 बजे के बाद से ही लोग घरों व आफिसों में कैद हो रहे हैं. पंखे गरम हवा फेंक रहे हैं. कूलर भी अब काम नहीं कर रहे. रात के समय में भी गर्मी बहुत रहती है. हवा चलती नहीं.

सोमवार को ये रहा तापमान
आगरा में गर्मी का आलम ऐसा है कि आगरा प्रदेश में इस समय टॉप पर है. प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर झांसी के बाद आगरा ही है. सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री है.

बारिश का था अलर्ट, लेकिन बादल भी नहीं छाए
आगरा में तीन दिन पहले प्रदेश के मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन आगरा में तो बारिश तो दूर की बात, ठीक से बादल भी नहीं छाए. लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं और बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. इधर भारी बारिश का अलर्ट की चेतावनी देने वाला मौसम विभाग का भी अब कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक तो आगरा में मौसम साफ ही रहेगा. तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आने वाले एक सप्ताह का तापमान

28-Jun28.039.0Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
29-Jun28.040.0Mainly Clear sky
30-Jun28.041.0Mainly Clear sky
01-Jul27.039.0Mainly Clear sky
02-Jul26.038.0Mainly Clear sky
03-Jul26.037.0Partly cloudy sky
04-Jul25.036.0Partly cloudy sky
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!