आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा पर चरण वंदन कर किया कीर्तन. ककुआ स्थित मानव आश्रम में बजरंग कल्याण मिशन द्वारा आयोजित किया पादुका पूजन,गुरु दर्शन व सत्संग
गुरु ही वह एक मात्र साधन है जो ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। कर्मयोग ही सच्ची साधना है। कुछ ऐसे ही विचारों के साथ ककुआ स्थित मान आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बजरंग कल्याण मिशन द्वारा गुरु दर्शन, पादुका पूजन व कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ श्रीहरि व गुरु महिमा के भजन गाए। सभी भक्तों ने पूज्यनीय गुरूजी श्री महावीर जी के पावन सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। पहले भक्तों ने गुरु दर्शन और पादुका पूजन किया। इसके उपरान्त गुरु आशीर्वचन प्राप्त किये और प्रसाद ग्रहण।इसके बाद पुज्यनीय गुरु द्वारा भक्तों का शक्ति पाठ किया। लगभग 100 भक्तों ने दीक्षा ग्रहण की, तत्पश्चात गुरु आरती की गई और सुरुचि पूर्ण भण्डारा प्रसाद वितरण किया। सर्वप्रथम पादुका पूजन रवि रावत तो शिल्पा रावत ने किया। श्रीमहावीर जी ने आश्रम में चल रही चिकित्सकीय व सामाजिक सेवा के बारे में जानाकरी देते हुए कहा कि रेकी हीलिंग के माध्यम से केवल शारीरिक एवं मानसिक संतुलन पर ही नहीं, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी कार्य किया जाता है। 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उद्देश्य आधुनिक समय में लुप्त होते भारतीय संस्कारों, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना एवं चरित्र निर्माण को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है, ताकि संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार हो सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से भोजराज सिंह संरक्षक बजरंग कल्याण मिशन, बाबा कालीचरण दास, हरिओम सिंह व्यवस्थापक, हरि सिंह तोमर, सत्येंद्र सिंह हरिओम भगत जी, विष्णु तोमर, नरेंद्र सिंह, सोमवती, सत्तो देवी, उर्मिला आदि उपस्थित रहे।