आगरालीक्स…. आगरा में लोरेंस विश्नोई को देख छात्रों ने कोचिंग में घुसकर शिक्षक को मारी गोली, रील बनाकर कहा टांग छलनी करनी है, 40 गोलियां मारूंगा, पुलिस देख छूटे पसीने, बोले नहीं बनना लारेंस विश्नोई।
आगरा के खंदौली में गुरुवार को दो छात्रों ने कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारी, इसके बाद रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। रील में किशोरों ने कहा तेरी टांग छलनी करनी है, 40 गोलियां मारूंगा, अभी 39 बाकी हैं। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों किशोरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
पूछताछ में बताया लोरेंस विश्नोई को देख बनाई रील
शिक्षक को गोली मारने के बाद छात्रों ने रील बनाई थी, इस रील को देख पुलिस भी परेशान थी। पुलिस ने दोनों छात्रों को पकड़ने के बाद पूछताछ की। छात्रों ने बताया कि उन्होंने गैंगस्टर लोरेंस विश्नोई की रील देखी थी, उससे प्रभावित होकर खुद भी रील बनाई, जिससे उनके नाम की दहशत फैल सके।
मोबाइल भी नहीं छूएंगे
पुलिस ने दोनों छात्र को पकड़कर पूछताछ की, पुलिस को देखते ही छात्रों के होश उड़ गए। कहा कि अब कभी भी ऐसी हरकत नहीं करेंगे गलती हो गई। कहा कि रील बनाना तो दूर मोबाइल भी हाथ में नहीं लेंगे।