आगरालीक्स… आगरा में आज सुबह पानी कम मिलेगा, कल शाहगंज में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, 15 मई से गहराएगा संकट।
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल मिलता है, 140 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति आगरा के लिए होती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से गंगाजलन की आपूर्ति कम होने लगी है। 110 क्यूसेक ही गंगाजल मिल रहा है इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।
15 मई से 30 जून तक संकट
पालड़ा फाल से 15 मई से 30 जून तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पूरे शहर में पानी का संकट मंडराने लगेगा।