आगरालीक्स…गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग हुआ आगरा. जानिए कल शहर में कहां—कहां और कितने बजे हैं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम
जगमग हो रही हैं. कल धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. आगरा में बहुत सारे कार्यक्रम हैं, जिनमें सरकारी, गैर सरकारी व सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम शामिल हैं. जानिए कहां—कहां होने हैं कार्यक्रम
अपर जिलाधिकारी (प्रो0) ने अवगत कराया है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुबह 08ः30 बजे कलेक्ट्रेट आगरा के प्रांगण में जिलाधिकारी द्वारा झण्डारोहण किया जायेगा. उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर प्रतिभाग करने का आग्रह किया है.
सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर कालेनी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी को 10.30 बजे से किया जा रहा है। मुख्य वक्ता आरएसएस ते विभाग संचालक भवेन्द्र शर्मा, मुख्य अतिथि कैविनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन व कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी करेंगे।
इंडियन क्लब में 26 जनवरी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है सुबह 12:00 बजे झंडारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम खंडेलवाल व विजय भारद्वाज सामा होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस और बसंत उत्सव के शुभ अवसर पर श्रद्धेय राज कुमार सामा विचार मंच द्वारा एक सहभोज का आयोजन अवध बैंकट हॉल, संजय टाकीज़ के पीछे, संजय प्लेस में 26 जनवरी गुरुवार को अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देशभक्ति व भजन की स्वरलहरियां भी बिखरेंगी।
संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप द्वारा 26 जनवरी, गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर आराधना कार्यक्रम के अंतर्गत हार्डी बम कांड के नायकों के परिवारों का सम्मान, भारत माता पूजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।