Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra litterateur Dr. Aruna Gupta’s 4 poetry collections released together#agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Agra litterateur Dr. Aruna Gupta’s 4 poetry collections released together#agranews

227

आगरालीक्स…(8 August 2021 Agra News) आगरा की वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अरुणा गुप्ता के 4 काव्य संग्रह एक साथ लोकार्पित…

  • लोक गीतों में कवयित्री का भावुक और संस्कृति प्रेमी मन हुआ मुखर: डॉ. कमलेश नागर
  • विविध विषयों की सरस एवं हृदय ग्राही अभिव्यक्ति है “उद्गार”: डॉ. शैलबाला अग्रवाल
  • “मन वीणा के स्वर” देते हैं सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा: डॉ. मधु भारद्वाज
  • हृदय की जागृत तंत्रिकाओं से निसृत “अंतर्ध्वनि” ही है हमारा सृजन: डॉ. अरुणा गुप्ता

ये हैं चार कविता संग्रह
सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. अरुणा गुप्ता की अब तक 14 साहित्यिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से हाल ही में प्रकाशित होकर आए चार कविता संग्रह- ‘अंतर्ध्वनि’, ‘उद्गार’, ‘मन वीणा के स्वर’ और ‘हमारी सांस्कृतिक धरोहर लोकगीत’ का लोकार्पण एक साथ रविवार को सिकंदरा स्थित होटल केएस रॉयल में ताजनगरी के गणमान्य साहित्यकारों द्वारा किया गया।

पढ़िए किसने क्या कहा
इस अवसर पर लोकार्पित कृतियों की समीक्षा करते हुए डॉ. कमलेश नागर ने कहा कि लोकगीत हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनको सहेजने में कवयित्री का भावुक और संस्कृति प्रेमी मन मुखर हुआ है। डॉ. शैलबाला अग्रवाल ने कहा कि कवयित्री ने विविध विषयों की सरस एवं हृदय ग्राही अभिव्यक्ति की है। उनका चिंतन पक्ष अत्यंत स्पष्ट है डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि ‘मन वीणा के स्वर’ की कविताएँ संस्कार और पौराणिकता को स्पर्श करती हुई वैज्ञानिकता के तर्क पर खरी उतरती हैं। यह कविताएँ सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देती हैं। कुँवर अनुराग की अनुपस्थिति में उनकी समीक्षा को डॉ. शैलबाला अग्रवाल ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि अरुणा जी की प्रत्येक रचना पाठक को नया व शोधपरक दृष्टिकोण प्रदान करती है और पाठक अनायास ही उनकी रचना से जुड़ जाता है। डॉ. कुसुम चतुर्वेदी के शुभाशीष को कुमार ललित ने पढ़कर सुनाया- “अरुणा! अरुण समान जिया है तुमने निज जीवन। कर पाई हो इसीलिए सच! इतना प्रेरक सृजन।” मन की बात करते हुए डॉ. अरुणा गुप्ता ने कहा कि कविता मन के विभिन्न भावों को प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। हृदय की जागृत तंत्रिकाओं से निसृत अंतर्ध्वनि ही हमारा सृजन होता है।

मुख्य अतिथि और समारोह की अध्यक्ष
समारोह की अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नागरी प्रचारिणी सभा की सभापति रानी सरोज गौरिहार, मुख्य अतिथि मधु बघेल (केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जी की धर्मपत्नी) और अंतर्राष्ट्रीय गीतकार सोम ठाकुर ने अरुणा जी के सार्थक और उद्देश्यपरक साहित्य सृजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनको साधुवाद दिया। शुरू में मां शारदे की सुमधुर वंदना और अंत में आभार व्यक्त करने की भूमिका का सुंदर निर्वाह युवा चिकित्सक डॉ. शुभांजलि सेन ने किया। कवि कुमार ललित ने संचालन किया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय सेन और डॉ. अलका सेन के साथ डॉ. अंशुमन रॉय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व जिला जज स्वर्गीय श्री एसएस यादव जी का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया। समारोह में हिंदुस्तानी अकादमी के सदस्य राज बहादुर सिंह ‘राज’, डॉ. शांति नागर, डॉ. राजकुमारी चौहान, हरिमोहन सिंह कोठिया, आदर्श नंदन गुप्त, परमानंद शर्मा, डॉ. रेखा कक्कड़, अशोक अश्रु और निखिल पब्लिशर्स के मोहन मुरारी शर्मा सहित कई गणमान्य साहित्यकार मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!