Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live: Congress President Rahul Gadhi says Rs 72000 credit in poor family account
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Live: Congress President Rahul Gadhi says Rs 72000 credit in poor family account

139

आगरालीक्स… आगरा में राजबब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख तो नहीं आ पाए, थिंक टैंक से बात की है अब 72 हजार रुपये हर गरीब के एकाउंट में पहुंचेंगे, इससे 25 करोड लोगों को फायदा होगा।
सोमवार दोपहर 12 30 बजे बाह के जरार में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। पांडाल में भीड की तरपफ इशारा करते हुए आरोप लगाया गया समर्थकों की भारी भीड जनसभा के लिए आ रही थी, उनके वाहन रोक दिए गए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की दरकार है। बटेश्वर को पर्यटन स्थल और बिचपुरी में आलू प्रोसिसिंग यूनिट लगवाने का प्रयास किया जाएगा। लडिकयों को पढने के लिए दूर जाना पडता है, इस क्षेत्र में एक महिला डिग्री कॉलेज भी खुलना चाहिए।
​प्रियंका गांधी ने कहा विकास नहीं हुआ प्रचार करते रहे
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नमस्कार के साथ अपनी बात शुरू की, उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए दो महीने का समय मिला है। जहां भी देखो सरकार का प्रचार छाया हुआ है, मतदान कर्मियों के खाने के​ डिब्बे पर भी प्रचार कर दिया लेकिन विकास नहीं किया।
भाजपा को लिया आडे हाथ
प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं, किसानों का बुरा हाल है, आलू की लागत तक नहीं मिल रही है, किसानों को चंद रुपये का मुनापफा हो रहा है, वह भी उन्होंने एक लिफाफे में रखकर पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दिया।
शिक्षकों ने अपना हक मांगा तो पीटा गया, अब तो ऐसा लगने लगा है कि भाजपा राष्ट्रवादी है और सब राष्ट्रद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करिए, किसी अल्पसंख्यक की हत्या होने पर उनके परिजनों के आंसू पौंछिए, लेकिन जनता के सवालों को दबा देते हैं। मौजूदा सरकार को किसी पर गर्व नहीं है, कांग्रेस ने हमेशा जनता के हित में काम किया है और लोकतंत्र को बचाया है।
विदेश दौरे में हैं व्यस्त ज्योतिरादित्य सिंधिया
राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पांच साल पहले वोट मांगने आए थे, इसके बाद विदेश दौरे में व्यस्त हो गए। पाकिस्तान जा कर बिरयानी खाने का समय है। लेकिन गरीब और किसानों के लिए समय नहीं हैं, अब दोबारा आ गए हैं। पाकिस्तान जा कर बिरयानी खाने का समय है।

10​ दिन में माफ कराया कर्जा, राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के तीन वायदे गिनाना चाहता हूं, युवाओ के लिए दो करोड रोजगार, किसानों का कर्जा मापफ और एकाउंट में 15 लाख कोई वायदा पूरा नहीं हुआ लेकिन मैंने बात पकड ली। अपने थिंक टैंक से बात की, अर्थव्यवस्था ना बिगडे और गरीब के एकाउंट में पैसा भी पहुंच जाए, इसके बाद यह वायदा किया है कि 72 हजार गरीब के एकाउंट में आएंगे, इससे 25 करोड गरीबों को लाभ मिलेगा। जिन राज्यों में हमारी सरकार बनी वहां 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

error: Content is protected !!