आगरालीक्स दर्दनाक,..Agra News: आगरा में तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बालक की हत्या, चाकुओं से चेहरा गोदा, दो अरेस्ट। ( Agra Live News: 13 year old children killed for water melon in Agra, Two arrested, Video)
आगरा के बसई जगनेर के सनी खेड़ा निवासी नरेश रहते हैं, उनके परिवार में 13 साल का बेटा अवनी, बेटी सहित अन्य परिजन हैं। नरेश ने गांव के ही एक दूसरे समुदाय के युवक को अपना खेत बढ़ाई पर दिया था, उसने खेत में तरबूज और सब्जियों की फसल की थी। शुक्रवार को अवनी अपने घर से खेत से तरबूज लेने की कहकर गया, लेकिन शाम तक जब अवनी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और अवनी की तलाश में जुट गए।अवनी का खून से लथपथ शव, पास में थैले में तरबूज और चाकू
लोग अवनी की तलाश कर रहे थी, अवनी की छोटी बहन को खेत में शव दिखाई दिया वह वहां पहुंची तो चीख पड़ी। खेत में अवनी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और पास में ही थैला था जिसमें तरबूज थे और एक चाकू था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए, अवनी के चेहरे को गोदकर हत्या करने के आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया।
दो आरोपितों को किया अरेस्ट
कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया, डीसीपी आदित्य कुमार के अनुसार, इस मामले में दो लोग अरेस्ट किए गए हैं जांच की जा रही है।