आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीबीए के छात्र के जान देने के मामले में आरोपी कारोबारी पिता ने किया समर्पण।
आगरा के पश्चिमीपुरी के रहने वाले 19 साल के हर्षित अरोड़ा ने तीन जून की रात की कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई थी, हर्षित की मां रिचा अरोड़ा का कहना था कि 2005 में वजीरपुरा के रहने वाले न्यू आगरा क्षेत्र में कार एसेसरीज की दुकान के संचालक सईद कुरेशी ने शादी की थी, उनके दो बेटे आर्यन और हर्षित थे, 2017 में आपसी विवाद के बाद रिचा अरोड़ा अलग पश्चिमपुरी में रहने लगी। आरोप लगाए कि इसके बाद भी सईद कुरैशी उसे परेशान करते थे, इससे उनके बेटा हर्षित भी परेशान रहता था और कई बार विवाद भी हो चुका था।
आरोपी पिता ने कोर्ट में किया समर्पण
इस मामले में रिचा अरोड़ा की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्राथिमिकी दर्ज की गई थी, आरोपी सईद कुरैशी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया।