आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में छात्रा से रेप, घटना के आठ घंटे बाद पुलिस एनकाउंट में दबोचा, पैर में लगी गोली, दुष्कर्म का आरोपी हत्या में जा चुका है जेल।
फतेहपुर सीकरी स्मारक में शनिवार को स्नातक की 19 साल की छात्रा गई थी, वह स्मारक परिसर में घूम रही थी। लघुशंका आने पर वह परिसर के सुनसान क्षेत्र में चली गई और लघुशंका करने लगी। वहां दो युवक आ गए और छात्रा का वीडियो बना लिया। छात्रा ने वीडियो का विरोध किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया। ( Agra Live News: 19 year old girl student molested in Fatehpur Sikari Monument, One arrested in Police encounter )
स्मारक परिसर में छात्रा से किया रेप
फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में सुनसान क्षेत्र में युवक ने छात्रा से रेप किया, उसका दूसरा साथी निगरानी करता रहा। छात्रा ने शनिवार शाम 4.30 बजे थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गईं।
आठ घंटे में आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
पुलिस की टीमें छात्रा द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपियों को तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस को मिली घटना की जानकारी के करीब आठ घंटे बाद रात 12.30 बजे फतेहपुर सीकरी में उंदेरा नहर पुल के पास दो युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दिए, पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी है। युवक ने अपना नाम फतेहपुर सीकरी निवासी कासिम बताया है वह 2019 में फतेहपुर सीकरी स्मारक के पास पंजाब के युवक की हत्या में जेल जा चुका है जबकि उसका साथी संजय कुरैशी मौके से फरार हो गया।