आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नीट यूजी की उत्तर कुंजी देख छात्र को हुई घबराहट, मौत।
आगरा के बाह के गढ़ीरम्पुरा गांव के रहने वाले संतोष मध्य प्रदेश में शिक्षक हैं उनका छोटा बेटा 21 साल का विमल कोटा में रहकर चार साल से नीट यूजी की तैयारी कर रहा था। जबकि बड़ा बेटा विनय शिक्षा मित्र है। विमल ने नीट यूजी की परीक्षा दी थी।
नीट यूजी की उत्तर कुंजी देखने के बाद बिगड़ी तबीयत
विमल ने रविवार को नीट यूजी की उत्तर कुंजी देखी, कम अंक आने पर वह परेशान हो गया, देर रात विमल की तबीयत बिगड़ गई, परिजन विमल को आगरा लेकर आ रहे थे रास्ते में ही मौत हो गई। बेटे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।