आगरालीक्स…आगरा के ट्रांस यमुना फेस 1 में बड़ा हादसा. मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे तीन मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे. रेस्क्यू कर निकाले मजदूर. दो की हालत गंभीर
आगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत ट्रांस यमुना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहा एक मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. तीन मजदूर काम कर रहे थे. तभी अचानक गार्डर सहित तीनों मजदूर नीचे गिर पड़े. इससे अफरातफरी मच गई और मजदूर चीख पुकार करने लगे. स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर मजदूरों को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये है मामलाट्रांस यमुना फेस 1 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा हे. लोगों के अनुसार अचानक गार्डर खिसक गया और इससे असंतुलित होकर तीनों काम कर रहे मजदूर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गए. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंची. घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया. इनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक मजदूर का इलाज एसएन में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.