आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर की महिला सहकर्मी के रूम में बिगड़ती तबीयत, मौत, महिला सहित दो अन्य सह कर्मचारियों को रोका गया। ( Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died )
ओटीटी में पाइरेसी रोकने वाली कंपनी के क्वालिटी मैनेजर 48 साल के गुरुग्राम के रहने वाले अशोक यादव शुक्रवार शाम को फाइव स्टार होटल द ताज कन्वेंशन में अपनी महिला सहकर्मी और एक अन्य कर्मी के साथ पहुंचे। तीनों ने अलग अलग कमरे बुक किए। महिला सहकर्मी दूसरी मंजिल पर कमरे में थी, पुलिस के अनुसार, अशोक यादव शाम सात बजे महिला कर्मचारी के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गए।
महिला कर्मी के चीखने चिल्लाने पर पहुंचे होटल के कर्मचारी
अशोक यादव शाम सात बजे महिला कर्मचारी के कमरे में पहुंच गए, यहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। महिला कर्मचारी ने शोर मचा दिया, होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंच गए और अशोक यादव को पहले निजी अस्पताल ले गया वहां से एसएन रेफर कर दिया। एसएन में डॉक्टरों ने जांच के बाद म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक यादव के परिजनों का सूचना दे दी है। साथ ही महिला और उनके एक अन्य सहकर्मी को अभी आगरा ना छोड़ने के लिए कहा गया है। थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का मीडिया से कहना है कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।